IRCTC New Ticket Rule 2026: क्या आप भी आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की सोच रहे है तो थोडा रुक जाइए! क्योकि भारतीय रेलवे ने आज से टिकट बुकिंग के 7 नियमो में बड़े बदलाव किये है. इस बदलाव के कारण आपको रेल से पहले की तुलना में ज्यादा सफर करने में मजा आएगा. आइये जानते है, IRCTC New Ticket Rule 2026 के वो 7 बदलाव जिनके कारण यात्रियों को टिकट बुक करने के लिए इन नियमो का पालन करना होगा.
IRCTC अकाउंट में Aadhaar कार्ड लिंक होना अनिवार्य (IRCTC New Ticket Rule 2026)
अब अगर आप ट्रेन टिकट बुक करने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले अपने IRCTC अकाउंट को Aadhaar (आधार) से लिंक कर लीजिए। रेलवे ने अब यह पूरी तरह जरूरी कर दिया है। यदि आपने अभी तक आधार लिंक नहीं किया है तो आप टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।रेलवे ने यह कड़ा कदम इसलिए उठाया है ताकि उन दलालों और एजेंटों पर लगाम कसी जा सके जो फर्जी नाम से आईडी बनाकर मिनटों में टिकट गायब कर देते थे।अब जब हर टिकट आधार से जुड़ा होगा, तो केवल असली यात्रियों को ही सीट मिल पाएगी।
General और Tatkal सीटों के लिए अलग सत्यापन (IRCTC New Ticket Rule 2026)
अब जनरल और तत्काल टिकट बुक करने का तरीका पूरी तरह से बदल गया है. नए नियम के अनुसार अगर आप नॉर्मल टिकट बुक करना चाहते हैं, तो बस आपका अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए। लेकिन, अगर आप Tatkal टिकट बुक करने की सोच रहे हैं, तो अब आपको थोड़ी ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। तत्काल बुकिंग के समय अब आपके मोबाइल पर एक OTP (ओटीपी) आएगा, जिसे भरने के बाद ही आपकी सीट पक्की होगी। रेलवे ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि दलाल और एजेंट सॉफ्टवेयर के जरिए सेकंडों में टिकट न उड़ा ले जाएं। इस नियम से यात्रियों को जल्दी टिकट मिलने के चांस बढ़ जाते है.
Advance बुकिंग में किये गये बदलाव(IRCTC New Ticket Rule 2026)
ट्रेन टिकट की Advance Booking को लेकर अब एक नया और बेहतरीन नियम आ गया है। अब जब सुबह 8 बजे बुकिंग खुलेगी, तो शुरुआती कुछ घंटों तक सिर्फ उन्हीं लोगों को टिकट मिलेगा जिनका Aadhaar लिंक है। इससे दलालों की छुट्टी हो जाएगी जो तुरंत सारी सीटें बुक कर लेते थे। अब असली यात्रियों को कन्फर्म सीट आसानी से मिल पाएगी। इसलिए बुकिंग से पहले अपना आधार वेरिफाई जरूर करा लें।
Tatkal टिकटों पर एजेंट बुकिंग पर लगी रोक(IRCTC New Ticket Rule 2026)
तत्काल टिकट बुक करने वालों के लिए अब एक बहुत बड़ी खुशखबरी है! अक्सर देखा जाता था कि सुबह 10 या 11 बजते ही Tatkal सीटें दलालों के हाथ लग जाती थीं, लेकिन अब नए नियम के तहत बुकिंग शुरू होने के शुरुआती आधे घंटे तक एजेंट टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। इसका मतलब है कि पहले 30 मिनट तक सिर्फ आप और हम जैसे आम यात्री ही अपनी सीट पक्की कर सकेंगे। रेलवे का यह फैसला उन लोगों के लिए वरदान है जिन्हें मजबूरी में एजेंटों को भारी पैसा देना पड़ता था। अब आपको तत्काल टिकट मिलने का मौका पहले से कहीं ज्यादा होगा!
टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा सुधार(IRCTC New Ticket Rule 2026)
रेलवे ने अब अपने टिकट बुकिंग सिस्टम को पहले से कहीं ज्यादा सुपरफास्ट बना दिया है। अक्सर देखा जाता था कि Tatkal या त्योहारों के समय भारी भीड़ की वजह से वेबसाइट और ऐप ‘हैंग’ होने लगते थे या बहुत धीमे चलते थे। लेकिन अब नए सुधार के बाद, एक मिनट में हजारों टिकटें एक साथ बुक की जा सकेंगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि बुकिंग के समय अब आपको बार-बार ‘बफरिंग’ का सामना नहीं करना पड़ेगा और आपका कीमती समय बचेगा। अब भारी ट्रैफिक के बावजूद आप आसानी से और बिना किसी रुकावट के अपनी सीट पक्की कर पाएंगे। यह नया सिस्टम न सिर्फ तेज है, बल्कि पहले से कहीं ज्यादा भरोसेमंद भी है।
Waitlisted यात्रियों की यात्रा(IRCTC New Ticket Rule 2026)
वेटिंग टिकट (Waiting List) पर सफर करने वालों के लिए अब नियम बिल्कुल साफ कर दिए गए हैं। नए नियम के अनुसार, अगर आपका टिकट कन्फर्म नहीं होता है, तो अब आप मनमर्जी से किसी भी कोच में नहीं चढ़ पाएंगे। रेलवे ने भीड़ कम करने और कन्फर्म टिकट वालों की सुविधा के लिए कुछ कोचों में वेटिंग यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इसलिए सफर पर निकलने से पहले अपनी स्थिति जांच लें और हमेशा एक वैकल्पिक प्लान तैयार रखें, ताकि आपको ऐन मौके पर परेशानी का सामना न करना पड़े।
अब बदले टिकट रिफंड और बदलाव के नियम
रेलवे ने Refund और नियमों में जो बदलाव किए हैं, वो यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है. यदि किसी यात्री को किसी करणवश यात्रा की तारीख बदलनि पड़ती है तो उसे किसी भी प्रकार का Cancellation Charge नही देना पड़ेगा. बस आपको तय समय का ध्यान रखना होगा. अगर आप टिकट कैंसल करते है, तो रिफंड का पैसा पहले के मुकाबले बहुत तेजी से आपके खाते में वापस आ जाएगा।
Disclaimer:
IRCTC New Ticket Rule 2026 से जुड़ी सभी जानकारियां समाचारों और रेलवे की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचनाओं के विश्लेषण पर आधारित हैं। हम इस जानकारी की 100% सटीकता का दावा नहीं करते क्योंकि रेलवे समय-समय पर अपने नियमों में बदलाव कर सकता है। किसी भी यात्रा या टिकट बुकिंग से पहले कृपया आधिकारिक वेबसाइट (irctc.co.in) पर जाकर नियमों की स्वयं पुष्टि जरूर करें।
My name is Ramni Roy and passionate news editor and content strategist with a keen eye for accuracy, clarity, and impactful storytelling. With extensive experience in covering news, current affairs, business, technology, and trending topics, Ramni ensures every article delivers reliable information in a reader-friendly format. I have 4 years of experiance with alphairt.com .